-
देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु
-
सांवरिया सेठ के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
-
रिकॉर्ड रही श्रद्धालुओं की भीड़
Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एक शाम सांवरिया सेठ के नाम भजन संध्या में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। भजन संध्या में इतने श्रद्धालु एक साथ आए कि कार्यक्रम स्थल ही छोटा पड़ने लग गया। इस मौके पर सांवरिया सेठ की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। उल्लेखनीय है कि यह भजन संध्या निपेक्षा फाइनेंस के निदेशक केपी सिंह नरूका की ओर से आयोजित हुई।
यहां पुलिस प्रशासन को भी भीड़ को नियंत्रित करने के लि मशक्कत करनी पड़ी। भजन संध्या का शुभारंभ बबलू राजस्थानी ने प्रथम पूज्य विनायक की आराधना के साथ किया। बबलू राजस्थानी ने जैसे ही सांवरा सेठ के भजनों की पैरोडी शुरू की, कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित युवा सहित महिलाएं झूमने लगी। कार्यक्रम के दौरान सांवरिया सेठ के निज मंदिर के पुजारी सांवरिया भी पहुंचे। जिनका आयोजक केपी सिंह सहित जितेंद्र जांगिड़, मनीष पाराशर व आशीष लक्षकार ने सम्मान किया।
भजन संध्या के मुख्य गायक कलाकार गोकुल शर्मा ने सर्वप्रथम सांवरिया सेठ के प्राकट्य की कहानी को भजन के द्वारा प्रस्तुत की। गोकुल शर्मा द्वारा भजन शुरू करते ही जनसमूह अपने आप को झूमने से रोक नहीं सका। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, आरएसएस के लक्ष्मीकांत पारीक, रामसिंह शक्तावत, डीएसपी रामसिंह जाट, दुर्गालाल जांगिड़, हनुमान नगर थाना अधिकारी गणेशाराम मीणा सहित मौजूद रहे।

हनुमान नगर सहित जहाजपुर, पंडेर, शकरगढ़ के थानों से भी पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।


