Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsमोहनलाल ठागरिया दूसरी बार बने अध्यक्ष

मोहनलाल ठागरिया दूसरी बार बने अध्यक्ष

रेगर समाज विकास समिति के चुनाव


Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति देवली के चुनाव रविवार को आयोजित हुए। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक पप्पू लाल वर्मा एवं चुनाव अधिकारी तुलसीराम ठागरिया, नाथूलाल वर्मा, प्रकाश चंद बदलोटिया प्रधान राम नराणिया थे।

चुनाव में कुल 148 मतदाता थे। इनमें 141 मतदाता ने मत का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मोहन लाल ठागरिया को 63 वोट मिले और विजय घोषित हुए। जबकि विपक्ष में यादवराय बदलोटिया को 45 वोट मिले। मोतीलाल ठागरिया को 33 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार तुनगरिया 59 वोट मिले, विजय हुए।

जबकि विपक्ष में जमुनालाल कांसोटिया को 44 वोट मिले। रामेश्वर प्रसाद तुनगरिया को 38 वोट मिले। इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिए रामस्वरूप गोखरीवाल को 96 के साथ विजय घोषित किया गया। विपक्ष में नवरंग झारोटिया 44 एवं महामंत्री पद के लिए बिहारी लाल जग्रवाल को 72 वोट मिले और विजय घोषित किए। चौथमल करावलिया को 69 मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d