Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार रात ईद का चांद नज़र आने पर ईदुल फितर की नमाज़ सीआईएसएफ परिसर स्थित ईदगाह में 31 मार्च सुबह 8.30 बजे अदा की जाएगी।
यहां शाही इमाम नज्में इफ्तिखार द्वारा नमाज अदा करवाई जाएगी। यह जानकारी सदर सिराजुद्दीन व हारून अंसारी ने दी है। ईद की नमाज़ के लिए लोगों को समय पर ईदगाह पहुंचने की अपील की गई है। ईदुल फितर की नमाज़ के बाद लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे और अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाएंगे। ईद के त्यौहार को लेकर शहर की विभिन्न मस्जिदों में लाइटिंग से सजावट की गई है।



