Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsचार दिवसीय चेटीचंड महोत्सव का समापन

चार दिवसीय चेटीचंड महोत्सव का समापन


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित चार दिवसीय चेटीचंड महोत्सव मेले का समापन हुआ। इस अवसर पर वाहन रैली, झूलेलाल साहिब विशेष श्रृंगार, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

Oplus_131072

समाज अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि शोभायात्रा बहराना साहब से निकाली गई, जिसमें पारंपरिक सिंधी नृत्य (छैज़) का प्रदर्शन हुआ। युवक-युवतियां विभिन्न किरदारों का श्रृंगार करके शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई दिए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पवित्र बनास नदी के तट पर बोरडा गणेशजी पहुंची। इससे पहले शहर के पटेल चौक ग्रुप एवं व्यापार महासंघ ने शोभायात्रा पर पुष्प बरसाए और जलपान कराया। जहां पर सभी समाज के लोगों द्वारा पूज्य बहिराणा साहब की पवित्र ज्योत को पवित्र बनास नदी के तट पर देश प्रदेश खुशहाली की मुरादे मांगते हुए विसर्जन किया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने कहा कि यह महोत्सव हमारी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने और अपनी परंपराओं को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। इस महोत्सव में शहर के लोगों ने भाग लिया और अपनी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया। यह महोत्सव हमारी एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d