Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी और पनवाड़ में ईद उल फितर का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। दूनी में ईदगाह में नमाज अदा की गई, जिसमें मुल्क की अमन-चैन और शांति की दुआ मांगी गई।
इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम हसीबुल्लाह सहित कई लोग मौजूद थे। पनवाड़ में भी ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सदर शराफत अली ने बताया कि ईदगाह में नमाज गुफरान रजा अजहरी द्वारा पढ़ाई गई और ईद उल फितर त्यौहार के बारे में रोशनी डाली गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नमाज अदा की गई।
ग्राम पनवाड़ में सभी नमाजियों द्वारा गांव व देश के लिए खुशी और अमन-चैन की दुआ की गई। इस दौरान अहमद अली, मोहम्मद अली, नन्हे खां अंसारी, अली मोहम्मद, अमजद अंसारी, शाहिद, डॉ. फखरुद्दीन, शाहरूख, गुलज़ार समेत मौजूद थे।


