Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में राजपूत अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को एक निजी विद्यालय में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह नरूका ने की। दूनी ब्लॉक राजपूत अधिकारी कर्मचारी संघ की सहमति से, दूनी तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नाथावत, महामंत्री प्रद्युमन सिंह को व पृथ्वीराज सिंह हाडा को सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर मनोनीत किया। बैठक में संयोजक रामसिंह राजावत, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, महामंत्री महावीर सिंह सोलंकी, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह शेखावत, संपत सिंह और संपत सिंह सिसोदिया मौजूद थे।



