Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskईशर गणगौर की पूजा कर अखंड सौभाग्य कामना की

ईशर गणगौर की पूजा कर अखंड सौभाग्य कामना की

देवली में लोक पर्व गणगौर की धूम


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणगौर के अवसर पर शहर के कई स्थानों पर महिलाओं ने जुलूस के रूप में गणगौर को पानी पिलाया तथा ईशर गणगौर की सवारी निकालते हुए अखंड सौभाग्य एवं सुख शांति की कामनाएं की।

इसे लेकर देवली के पटेल नगर की महिलाओं ने पटेल नगर शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर भगवान शिव एवं माता पार्वती कि ईशर गणगौर के रूप में पूजा आराधना की। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने जमकर नृत्य कर अपने उल्लास को प्रकट किया। गणगौर ग्रुप की यशोदा जोशी ने बताया कि गत 16 दिनों से प्रतिदिन ईशर गणगौर की पूजा की जा रही है। इस दौरान गणगौर पूजने वाली महिलाओं ने अपने-अपने घर पर गणगौर का बिंदौरा भी आयोजित किया।

लइसी प्रकार घोषी मोहल्ले में गणगौर ग्रुप की महिलाओं ने भी ईशर गणगौर की पूजा अर्चना की तथा जुलूस निकाला। इस दौरान घोसी मोहल्ले में गणगौर ग्रुप की ममता शर्मा, जया कुमावत, मीनाक्षी जिंदल, दुर्गा भुंवालिया, पायल शर्मा, रेखा शर्मा, सोनिया शर्मा सहित कई महिलाएं थी। इसी तरह एजेंसी एरिया स्थित श्री नेहवाल बाग बालाजी रिसर्च से महिला मंडल ने कलश यात्रा निकाली वही ईसर गणगौर की शोभायात्रा निकाला। शोभायात्रा जयपुर हाउस शिव मंदिर पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और ईशर गणगौर का पूजन किया। इसी प्रकार शहर के छाया मार्केट स्थित दीया टेंट हाउस पर भी सैकड़ो महिलाओं ने सामूहिक पूजा की।

Oplus_131072

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d