Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सखी सहेली शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुचलवाड़ा माताजी मंदिर में करीब 600 दर्शनार्थियों को फलाहार के पैकेट और ताजे फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर माताजी परिसर में 31 कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें उपहार दिए गए। सभी उपस्थित लोगों ने नवरात्रि की शुभकामना दी और माताजी के दर्शन कर सामूहिक रूप से सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। कार्यक्रम में नीतू मंगल, मोनिका सुराणा, मीनू जिंदल, निधि गर्ग और शिल्पा सोनी उपस्थित थी।
मां बनास की आरती से पहले हुई भजन संध्या, उमड़े श्रद्धालु



