Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली की ओर से रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।
स्थापन दिवस पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी कार्यकताओं को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों के घर ओर प्रतिष्ठान पर जाकर भाजपा का झंडा लगाया। स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ता ने अपने घर व प्रतिष्ठान पर झंडा लगाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता सार्वजनिक गौशाला पहुंचे और गौशाला में सेवा कार्य किया। इस मौके पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर खूंटेटा, सह संयोजक अनिल जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर लहराया झंडा
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के ध्येय पथ पर चल रही भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर रतनपुरा में झंडा लहराया गया। जहां नासिरदा मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, कार्यक्रम के सह संयोजक अमरजीत धाकड़ रतनपुरा, बूथ अध्यक्ष हरिराम, मुकेश धाकड़, कुलदीप शर्मा,हिमांशु व विकास आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां वक्ताओं ने भाजपा के स्थापना से लेकर वर्तमान तक प्रकाश डाला।



