Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव सेवा संकल्प संस्थान देवली की ओर से नवरात्र एवं रामनवमी पर रविवार को शिव मन्दिर पटेल नगर परिसर में 121 कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया गया।

कार्यक्रम में नोरत मल गर्ग एवं सीता पारीक ने 11 कन्याओं को तिलक कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थान के भंवरलाल जांगिड़ द्वारा सभी कन्याओं को द्रव्य, फल देकर विदा किया गया। इस दौरान कृष्ण कॉन्फेंसरी देवली की ओर से सभी कन्याओं को कॉपी, पेंसिल बिस्किट के पैकेट भेंट किए गए। इस मौके पर सभी सहयोगकर्ताओं का स्वागत किया गया। यह जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी संजय सेठी ने दी। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष प्रेमचन्द शर्मा, संरक्षक लक्ष्मीकांत पारीक, महामंत्री अशोक कुमार दुबे, किशन मित्तल, नेमकुमार सुराणा, अशोक मंडल, सुमित गौतम, सिद्धांत शर्मा आदि उपस्थित थे।



