Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsशादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

कार चालक के विरुद्ध दी रिपोर्ट


Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के देवली गांव निवासी एक युवक की रविवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वही मामले में मृतक के भाई ने टक्कर मारने वाली कार केचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

प्रकरण में मृतक युवक के भाई सुनील पुत्र सुखराज रेगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 13 अप्रैल रात को उसका भाई हरीश कुमार रेगर पुत्र सुखराज रेगर राजमहल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। परिजनों के अनुसार हरीश वहां भात लेकर गया था। वही रात को अपनी बाइक के जरिए देवली वापस आ रहा था। इस दौरान उसके साथ दूसरी बाइक पर बनवारी भी था।

आरोप लगाया कि रात 10 से 10:30 बजे के बीच चकखेड़ा के रास्ते से राजमहल रोड पर एक कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से प्रार्थी के भाई हरीश और बनवारी की बाइकों को टक्कर मार दी। दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद प्रधान गुर्जर, सुनील व अन्य लोगों ने घायलों को देवली चिकित्सालय भिजवाया। जहां हरीश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बनवारी का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d