Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsजयपुर में बस के कुचलने से देवली निवासी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की...

जयपुर में बस के कुचलने से देवली निवासी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की मौत

शिक्षा मंत्री के निवास से लौट रहा था सुरेश


Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के दुर्गापुरा बस स्टैंड पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में टोंक जिले के मण्डावर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) एएओ पदस्थापित हुए व देवली निवासी सुरेश कुमार वर्मा पुत्र सोहनलाल वर्मा निवासी गुर्जर मोहल्ला, एजेंसी एरिया की मौत हो गई।

दरअसल सुरेश कुमार वर्मा शिक्षामंत्री आवास सिविल लाइन जयपुर से वापस घर जाने के लिए दुर्गापुरा स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक रोडवेज बस के चालक ने अपनी बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए सुरेश कुमार वर्मा को टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार वर्मा को समीप के जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई दिनेश वर्मा ने जवाहर सर्कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें रोडवेज बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया की हाल ही में सुरेश पदोन्नत हुए थे और इसके संबंध में दरखास्त लेकर शिक्षा मंत्री के निवास पर पहुंचे थे। जहां वापस लौटते वक्त उनकी जान चली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d