Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआईपीएस स्कूल में बालिकाओं को दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

आईपीएस स्कूल में बालिकाओं को दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग


Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल देवली में सोमवार को सैकड़ों बालिकाओं को महिला अपराध और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई।

इस कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल रजिया और गायत्री ने बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर क्राइम और अपनी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर और राजकोप सिटिजन एप के बारे में बताया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा के लिए मदद ले सकती हैं। महिला कांस्टेबल रजिया और गायत्री ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करना और उन्हें महिला अपराध से बचने के लिए तैयार करना था। इस दौरान रेखा मंगल, प्रिंसिपल राजेंद्र कौर, पत्रिका रावत, मोनिया जैन, रंजना, चित्रा भाटी, अर्चना शर्मा समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d