Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली पुलिस थाने में फिर स्टाफ की कटौती हुई

देवली पुलिस थाने में फिर स्टाफ की कटौती हुई


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाने में पुलिस स्टाफ की कमी लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार हाल ही में सहायक उप निरीक्षक कन्हैयालाल को दूसरी जगह लगाया गया है।

जबकि एएसआई करण सिंह को नगरफोर्ट में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा पुलिसकर्मी सीताराम और राजकुमार चंदेल को भी अन्य जगहों पर लगाया गया है। देवली थाने में पहले से ही दो सब इंस्पेक्टर के पद रिक्त थे, जिससे पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की कमी और भी बढ़ गई है। स्टाफ में कटौती से थाने पर अनुसंधान अधिकारियों की कमी हो रही है। मौजूदा समय में 4 के मुकाबले अब दो सहायक उप निरीक्षक रह गए हैं। जबकि एक भी एसआई नहीं है।

वहीं पनवाड़ पुलिस और बीसलपुर चौकी पर भी स्टाफ की कमी है। पनवाड़ चौकी पर कई महीनों से ताले लगे हुए हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति कमजोर हो गई है। देवली पुलिस की कार्यप्रणाली पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि स्टाफ की कमी को पूरा किया जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d