Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsस्मैक तस्करी के मामले में 2 वर्ष से फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

स्मैक तस्करी के मामले में 2 वर्ष से फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद और चेन्नई में कंबल, कुर्सी बेचकर काट रहा था फरारी


Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में 2 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के ईनामी अपराधी बंटी बंजारा पुत्र बहादुर बंजारा निवासी जीवा नायक का खेड़ा थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी को देवली पुलिस के एक प्रकरण में गिरफ्तार किया है। बंटी बंजारा पर स्मैक तस्करी के मामले में देवली थाने में मामला दर्ज था और वह वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक टोंक ने उसके खिलाफ 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पूरे प्रकरण के अनुसार 6 अगस्त 2023 को थाना देवली द्वारा स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी पिन्टू नाथ व अशोक सेन निवासी फूलियाकलां जिला भीलवाडा को गिरफतार किया जाकर उनके कब्जे से करीब 20 ग्राम स्मैक जब्त की गई थी।

इसके बाद से ही बंटी बंजारा फरार चल रहा था। गिरफ्तारी में थानाधिकारी हेमन्त जनागल, शिवराज, सुरेन्द्र ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 2 साल से हैदराबाद और चेन्नई में कम्बल और कुर्सियां बेचने का काम करते हुए फरारी काट रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d