Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली के छात्र वैश्वित वैष्णव पुत्र मनीष कुमार वैष्णव ने केंद्रीय बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
वैश्वित ने 500 में से 482 नंबर प्राप्त कर 96.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वैश्वित का विषय आर्ट्स था। वह पटेल नगर का निवासी है और उसके इस प्रदर्शन से परिवार में खुशी है। वैश्वित की इस सफलता से न केवल उसके परिवार, बल्कि स्कूल को भी गर्व है।


