Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा बुधवार सुबह जयपुर से कोटा जा रहे थे, इस बीच वह बाईपास स्थित सूर्य महल होटल में कुछ देर के लिए रुके।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी संपतराम वर्मा, निरीक्षक हेमन्त सैनी, दिनेश, योगेश श्रीमाल समेत अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। लेकिन इससे पहले जब वह कुचलवाड़ा बाईपास पर पहुंचे तो उन्होंने एक घायल गाय को सड़क के किनारे देखा, जिसे देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और गाय की मदद की। उन्होंने गाय को सड़क के किनारे किया और गौसेवकों को सूचना देकर उसे उपचार के लिए भिजवाया। इसके बाद वह कोटा की ओर रवाना हो गए।



