Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessरासायनिक उर्वरकों का फसलों पर कम प्रयोग करें

रासायनिक उर्वरकों का फसलों पर कम प्रयोग करें


Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत धुँवाकला में बुधवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सहायक कृषि अधिकारी रीना मीणा ने कृषकों को जानकारी दी कि अपने खेत की मिट्टी की जांच करवाकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गई। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों का फसलों में कम से कम प्रयोग किया जाए और उनकी जगह गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, सुपरकंपोस्ट, जैव उर्वरकों का प्रयोग करें। गोष्ठी में कृषि पर्यवेक्षक चंदवाड मनराज धाकड़ ने कृषि में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें तारबंदी, फॉर्म पोंड, कृषि यंत्र, पाइपलाइन और स्थाई वर्मी कंपोस्ट इकाई एवं गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d