Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमाज के लोगों ने की, हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग

समाज के लोगों ने की, हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज ब्लॉक देवली ने राजमहल के राम अवतार रेगर की हत्या के मामले में उचित जांच और कार्यवाही करने के लिए मंगलवार को सीएम के नाम देवली एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है।

समाज ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि राजमहल गांव में रामअवतार रेगर एक दलित परिवार से थे और रोजाना दिहाड़ी मजदूरी करने जाते थे। गत 18 मई को मजदूरी के लिए निकला था। जिसका बाद में ईदगाह के करीब शव मिला। ज्ञापन में कहा कि रामअवतार रेगर की हत्या के बाद उनके शव पर चोट के निशान पाए गए और नाखून की खोज भी नजर आई, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित जांच की जाए और हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में रेगर समाज विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया, संरक्षक अंबालाल मौर्य, शहर अध्यक्ष यादवराय बदलोटिया, अखिल भारतीय रेगर सभा के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश धवलपुरिया और अन्य लोग शामिल थे। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और हत्यारों को सजा दिलाई जाए। वही आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d