Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationसीबीईओ ने समर कैंप का निरीक्षण किया

सीबीईओ ने समर कैंप का निरीक्षण किया


Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में चल रहे समर कैंप का शनिवार को सीबीईओ रामराय मीणा ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने समर कैंप में आयोजित विभिन्न कौशल आधारित गतिविधियों संगीत, नृत्य, पेंटिंग और व्यायाम आदि का अवलोकन किया। सीबीईओ ने कहा कि यह समर कैंप विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है।” उन्होंने विशेष रूप से नृत्य क्लास की प्रशंसा की, जहां छात्रों को विभिन्न प्रकार की रोचक और रचनात्मक गतिविधियां सिखाई जा रही थीं। इस दौरान प्रशिक्षक शिशुपाल चौधरी, मनीष चाष्टा, शंकर हाडा, अनीता चौहान, पप्पू प्रजापत समेत सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे। यह समर छुट्टियों के दौरान छात्रों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d