बिजनेस न्यूज़
Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बजाज फाइनेंस पर ग्राहकों के लिए एक आकर्षक ऑफर की शुरुआत की गई है। इसके तहत 25 से 31 मई तक चलने वाले इस ऑफर में ग्राहकों को एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और एलईडी फाइनेंस करने पर 3500 रुपए तक का कैश बैक मिलेगा।
देवली शाखा प्रबंधक अंकित जैन ने बताया कि बजाज फाइनेंस पर अब ग्राहक किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, फर्नीचर, ई-बाइक, टायर, एग्रीकल्चर उपकरण और सेनेटरी के उत्पाद फाइनेंस करा सकते हैं। गर्मी को देखते हुए कूलर और इनवर्टर बैटरी भी आसान मासिक किस्तों में फाइनेंस कराई जा सकती हैं। यह सुविधा देवली की सभी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, और टायर की दुकानों पर उपलब्ध है। अंकित जैन ने बताया कि ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठाकर अपने घर को आधुनिक और सुविधाजनक बना सकते हैं।



