Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में नौतपा के पहले दिन तापमान सामान्य से कम रहा, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।रविवार को देवली का तापमान महज 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जो इस मौसम में सामान्य से कम है। जबकि सामान्य दिनों में यह तापमान करीब 42 डिग्री था। बता दें कि आमतौर पर नौतपा के दौरान तापमान में बढ़ोतरी देखी जाती है और यह अवधि सबसे गर्म मानी जाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पहले दिन के तापमान ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। आगे के दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना है, जिसका असर लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ सकता है। गौरतलब है कि इस बार 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है जो 2 जून तक चलेगा। इन नौ दिनों की अवधि में सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ने से भीषण गर्मी होती है।



