Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी से भरी हुई जब्त किया है।
देवली थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस की गठित टीम ने रात्रि गश्त के दौरान दौलता अंडरपास के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। इस मामले में हैड कांस्टेबल रमेश कुमार ने रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसके आधार पर एमएमडीआर एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर अनुसंधान दर्ज किया गया है।



