Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsसमर कैंप की गतिविधियों का अवलोकन किया

समर कैंप की गतिविधियों का अवलोकन किया


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसीबीईओ देवली प्रधान लाल मीणा ने मंगलवार को दूनी समर कैंप का निरीक्षण किया और छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा मंच है और बालक-बालिकाओं का शारीरिक और मानसिक विकास सुदृढ़ होता है। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, रंगोली, मेंहदी, कंप्यूटर और खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों को देखा और सराहना की। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनकी प्रतिभाओं को पहचाना। इस अवसर पर कैंप प्रभारी अशोक गौतम, व्यवस्थापक महावीर प्रसाद बडगूजर और शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d