Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसनसनीखेज मर्डर में बाल अपचारी निरुद्ध किया

सनसनीखेज मर्डर में बाल अपचारी निरुद्ध किया


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने 6 माह पूर्व हुए सनसनीखेज मर्डर में मुस्तफाबाद हरियाणा निवासी वांछित शूटर बाल अपचारी को हरियाणा से निरुद्ध किया है।

संबंधित पूर्व न्यूज़

देवली में तीन माह पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी शार्प शूटर व विकलांग

पुलिस ने बताया कि उक्त बाल अपचारी की उम्र करीब साढ़े 17 वर्ष है। पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सागवान के निर्देशानुसार गठित टीम ने इस वारदात का खुलासा किया है।

प्रीवियस न्यूज़ : https://dainikbureau.com/लाइव-रिपोर्ट-रात-पहुंचे-ट/

यह था हत्या का कारण

हत्या का कारण कंजर गिरोह द्वारा अफीम बेचने के नाम पर की गई धोखाधड़ी का बदला लेना था। पूर्व में मुख्य सरगना शार्प शूटर जसदीप उर्फ दीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस वारदात में शामिल शूटर गैंग के तीनों सदस्य लोडेड हथियारों से लैस थे और उनकी मंशा परिवादी पक्ष के तीनों लोगों की हत्या करने की थी।

यह है पूरी घटना

गत 20 दिसम्बर 2024 को देवली बस स्टैंड पर तीन व्यक्ति आए थे, जिन्होंने अपनी कार में बैठकर जयपुर रोड पर सिद्धार्थ होटल के पास कमल पुत्र रामनिवास कंजर की गोली मारकर हत्या कर दी और कार लूटकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d