Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली चैयरमेन ने लगाया ब्लैकमेलिंग व धमकाने का आरोप

देवली चैयरमेन ने लगाया ब्लैकमेलिंग व धमकाने का आरोप

जमीन से जुड़ा है मामला, दंपति पर लगाया आरोप


Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने स्थानीय पुलिस थाने में एक गंभीर शिकायत इस्तगासे के जरिए दर्ज कराई है। आरोप है कि कुछ लोग उनसे अनर्गल 10 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। दरअसल यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।

प्रकरण के अनुसार पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन के पुत्र दक्ष जैन ने मूलसिंह पुत्र रामसिंह निवासी देवखेड़ी से 3 बीघा जमीन जरिए रजिस्टर्ड विक्रय पत्र खरीदी थी। सिरोही की इस जमीन का नामांतरण भी हो चुका है। लेकिन कुछ लोग इस जमीन में अपना हिस्सा मांग रहे हैं। यह आरोप भागीरथ सिंह राजपूत एवं दिलराज कवर पत्नी भागीरथ सिंह निवासी सिरोही पर लगाया है। आरोप लगाया कि अभियुक्त परिवादी और उसके पुत्र दक्ष जैन से उक्त भूमि में हिस्सा देने एवं अवैध रकम की वसूली करना चाहते हैं।

जिसे लेकर वह रंजिश रख रहे हैं। यह लोग धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गत 5 मई को आरोपी हथियार लेकर पालिकाध्यक्ष के घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौच की। साथ ही धमकी दी कि यदि 10 लाख रुपए नहीं दिए तो उनके खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज कराएंगे। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी 25 जुलाई 2024 को बगरू थाने में एक झूठा केस दर्ज कराया था। जांच में वह केस झूठा साबित हुआ और 24 दिसंबर 2024 को फाइनल रिपोर्ट लग गई। इसके बाद भी आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं।

पालिकाध्यक्ष ने पहले देवली थाने में शिकायत देने के बाद टोंक पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा। अब उन्होंने धारा 308, 352 और 333 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई दिलीप सिंह को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d