Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsनिर्जला एकादशी पर लोगों को शरबत वितरण

निर्जला एकादशी पर लोगों को शरबत वितरण


Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को दान धर्म और सेवा के कार्य किए गए। इस दौरान।लोगों ने सार्वजनिक गौशाला में चारा डाला।

गौतम न्यूज एजेंसी बस स्टैंड पर अमित गौतम, सुनील शर्मा, आशीष पंचोली, सुदीप शर्मा, जितेंद्र हावा, देवराज सिंह, अनिल ग्वाला द्वारा राहगीरों को शरबत पिलाकर सेवा की गई। इसके अलावा लक्ष्मी मार्केट में भी ठंडा मीठा शरबत पिलाकर लोगों की सेवा की गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे की मदद और सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और निर्जला एकादशी के महत्व को समझाया। इसी तरह पेट्रोल पंप चौराहे पर भी शरबत की सेवा की गई। हालांकि इस बार निर्जला एकादशी को लेकर भ्रम की स्थिति रही। श्रद्धालु 6 और 7 जून दोनों दिन निर्जला एकादशी मान रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d