Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पंचायत समिति के प्रधान बनवारी लाल जाट का गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान जाट विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री नारायण जाट का भी सम्मान किया गया। यहां क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा की गई। पार्षद संजय सिंहल ने बताया कि जन समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर, राम अवतार लाखोलाई, सुरेश मीणा, ओम प्रकाश, रामलाल धाकड़, भेरुलाल गुर्जर, अर्पण सिंहल, देवांश पाराशर आदि उपस्थित थे।



