Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार को अजमेर-कोटा बायपास स्थित नाना होटल के पास बैरवा समाज के छात्रावास निर्माण को लेकर अंबेडकर ध्वज स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी टोंक के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, बैरवा महासभा के टोंक जिलाध्यक्ष शिवराज बैरवा, विशिष्ट अतिथि के रूप में टोंक बैरवा विवाह सम्मेलन समिति के महामंत्री एडवोकेट मूलचन्द बैरवा, बैरवा समाज विकास समिति मांडकला के अध्यक्ष रामजीलाल बैरवा थे। यहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा छात्रावास निर्माण का ध्वज स्थापित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माण समिति का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष सोजीराम बैरवा अध्यापक बनाए गए। इसी प्रकार देवली बैरवा महासभा की कार्यकारिणी भी बनाई गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष भैरूलाल बैरवा (चांदली), महामंत्री सुरेंद्र बैरवा को बनाया गया।
सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बैरवा महासभा के जिलाध्यक्ष शिवराज बैरवा ने पद की शपथ दिलाई। छात्रावास निर्माण में समाज के लोगों ने भामाशाह के रूप में आर्थिक सहयोग दिया। जिसमें अध्यक्ष सोजीराम बैरवा अध्यापक की ओर से 2 लाख 51 हजार रुपए, जितेंद्र बैरवा अध्यापक एक लाख रुपए तथा कैप्टन प्रभूलाल बैरवा ने 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम में बैरवा समाज के कर्मचारी व अधिकारी से 21 हजार रुपए आर्थिक चंदा लेने का निर्णय लिया गया। इसी तरह अन्य वर्ग के लोगों से भी आर्थिक मदद लेने का निर्णय किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रावास निर्माण से समाज के छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी।



