Saturday, June 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी का 450 टन स्टॉक जब्त किया

अवैध बजरी का 450 टन स्टॉक जब्त किया


Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना दूनी और एसआईटी (माईनिंग विभाग व राजस्व विभाग) ने संयुक्त रूप से अवैध बजरी स्टॉक के विरूद्ध कार्रवाई की। इसमें करीब 450 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया गया।

देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस थाना दूनी और एसआईटी टीम ने राजमहल पेट्रोल पम्प के पीछे बनास नदी में जाने वाले रास्ते पर स्थित सिवायचक जमीन पर करीब 300 टन अवैध बजरी स्टॉक को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम विकास अधिकारी राजमहल को सुपुर्द किया। इसके अलावा ग्राम सतवाड़ा में खातेदारी भूमि खसरा नंबर 82 रकबा 0.28 हेक्टेयर भी अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया गया, जिसको एसआईटी टीम द्वारा जब्त कर खाताधारकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d