Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskख़ुशीराज ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पशु चिकित्सा शिविर भी लगा

ख़ुशीराज ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पशु चिकित्सा शिविर भी लगा


Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिव छात्रावास सरोली के कृषि संकाय कक्षा 11 के छात्र ख़ुशीराज चौधरी ने नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उत्तराखंड में चल रही नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप में थांवला निवासी खुशीराज चौधरी ने अपनी टीम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता और हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी और आइस हॉकी कैनेडा कोच द्वारा सम्मानित हुआ।

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा

माइक्रो विजन सोसायटी द्वारा संचालित आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली की निदेशक नीलू अग्रवाल के नेतृत्व में मां बीजासन गौशाला कुचालवाड़ा में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा। इस शिविर में पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पशुओं को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी गईं और पशुपालकों को पशु देखभाल की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बीमार पशुओं को आवश्यक उपचार और दवाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d