Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मात्र 4 घंटे के भीतर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा अवैध बजरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी धनराज मीणा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को ओमप्रकाश मीणा निवासी टोकरावास ने एक रिपोर्ट पेश की है कि उनकी मोटरसाइकिल रात 2 बजे बस स्टैंड दूनी पर खड़ी की, वह बाइक खड़ी कर पेशाब करने गया और पीछे से अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मात्र 4 घंटे के भीतर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों मुकेश कुमार नाई माताजी का मोहल्ला दूनी और मनराज गुर्जर पुत्र भंवरलाल गुर्जर निवासी भीलवास्या ढाणी, नयागांव का गोठड़ा थाना दूनी को गिरफ्तार किया। इससे पहले आरोपी संदिग्ध मुकेश कुमार नाई से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने यह बाइक मनराज गुर्जर के घर में छिपाना स्वीकार किया। इसी तरह दूनी पुलिस ने 3 माह पहले राजमहल इलाके में बजरी खनन और परिवहन के मामले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था।
लेकिन आरोपी धनराज मीणा पुत्र कल्याण मीणा निवासी निवासी चित्तीवास थाना सावर तीन महीने से फरार था। पुलिस ने तकनीकी माध्यम से उसकी तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एएसआई बद्रीलाल यादव समेत शामिल थे। जिन्होंने कार्रवाई में सहयोग दिया।


