Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पीर बाबा के पास स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली (पुराने गर्ल्स स्कूल) में सत्र 2025 26 से अंग्रेजी माध्यम में कला वर्ग व विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान व गणित विषय) में प्रवेश शुरू हो चुके हैं।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार विद्यालय के सभी पदों पर नवीन पदस्थापन कर दिए गए हैं, जिससे विद्यालय में अध्ययन अध्यापन का नया वातावरण तैयार हुआ है। स्कूल में कक्षा एक से ही अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन करवाया जा रहा है। कक्षा एक से 12 वीं तक छात्र-छात्राओं को पहले आओ, पहले पाओ की नीति के तहत प्रवेश दिया जा रहा है।
प्रवेश के लिए शिक्षकों ने किया संपर्क
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा में प्रवेश अभियान के तहत शिक्षकों ने ज्योतिपुरा गांव में संपर्क किया। वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को विद्यालय के बारे में जानकारी दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर कपड़े के बैग बांटकर पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के पर विद्यालय के शिक्षकों ने ज्योतिपुरा गांव में कपड़े के बैग बांटकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
प्लास्टिक के बैग के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और कपड़े के बैग के लिए प्रेरित किया। यहां प्रवेश प्रभारी मनीषा मीणा, बनवारी लाल, त्रिलोकचंद बैरवा, रामप्रकाश खटीक और प्रधानलाल मीणा मौजूद थे।
युवक की मौत के मामले में आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिसकर्मियों से की मारपीट


