Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तहत 7 जुलाई और 8 जुलाई को बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

भाग संख्या एक से 55 एवं 56 से 110 तक का प्रशिक्षण नगर पालिका देवली सभागार में हुआ। नगर पालिका सभागार देवली में आयोजित प्रशिक्षण में एसडीएम देवली, तहसीलदार देवली और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवली ने प्रशिक्षणार्थियों को एसआईआर गहन पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र जोशी और सुनील जैन ने बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

बीएलओ ऐप के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के समापन पर चुनाव विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रश्न किए गए। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी नायब तहसीलदार देवली समेत चुनाव शाखा के कर्मचारी मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों में से एक को बीएलओ और कुछ को परिवार के सदस्य बनाकर एक रोल प्ले भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d