Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषण संघ देवली की मंगलवार को हुई बैठक में एसडीओ कोर्ट में कथित भ्रष्टाचार के विरुद्ध बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष रामधन चौधरी ने की और सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक देवली एसडीओ और एसडीओ कोर्ट के रीडर और पीए सहित भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाता है, तब तक एसडीओ कोर्ट कार्यो का पूर्णतः अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा। इस निर्णय के तहत कोई भी अधिवक्ता एसडीओ कोर्ट की ओर नहीं जाएगा। ऐसा करने पर अधिवक्ता के खिलाफ बार संघ द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वही इसे लेकर एसडीओ देवली को पत्र भी दिया गया है।
देवली अभिभाषक संघ ने इस निर्णय को कड़ाई से लागू करने का संकल्प लिया है और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की है।


