Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessन्यूक्लियस अकैडमी के छात्रों कृषि, बागवानी व अनुसंधान क्षेत्र देखे

न्यूक्लियस अकैडमी के छात्रों कृषि, बागवानी व अनुसंधान क्षेत्र देखे


Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) न्यूक्लियस अकैडमी देवली के छात्रों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, सिरोही का शैक्षिक भ्रमण किया। महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चोकडीवाल और अन्य विभागाध्यक्षों ने छात्रों को जानकारी दी।

छात्रों ने महाविद्यालय की कृषि प्रयोगशालाओं, बागवानी इकाई, पौध संरक्षण विभाग और फसल अनुसंधान क्षेत्रों का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक खेती, रोग प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण से छात्रों को कृषि के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर मिला और उनकी ज्ञान में वृद्धि हुई। छात्रों ने यहां किताबों में पढ़ी कई चीजों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d