Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपरिवार नियोजन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी

परिवार नियोजन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधिक सेवा समिति सचिव विजय गौड़ ने बताया कि यह आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति देवली द्वारा ज्योति कॉलोनी में किया गया।

कार्यक्रम में पीएलवी रेखा देवी ने महिलाओं को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण रखना क्यों आवश्यक है। यह दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। बढ़ती हुई जनसंख्या शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं पर विपरीत असर डालता है। रेखा देवी ने महिलाओं को परिवार नियोजन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी और बताया कि सरकार द्वारा इस दिशा में कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी को उठाना चाहिए। शिक्षित समाज ही जनसंख्या स्थिरीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d