Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्रीचारभुजा कोटड़ी पदयात्रा रवाना, नाचते गाते गए पदयात्री

श्रीचारभुजा कोटड़ी पदयात्रा रवाना, नाचते गाते गए पदयात्री


Deoli News 2 अगस्त( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से शनिवार सुबह स्थानीय श्रीचारभुजा कोटड़ी पदयात्रा मंडल के तत्वाधान में 26वीं पदयात्रा रवाना हुई। इस पदयात्रा में सैकड़ों पदयात्री भगवान के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते हुए रवाना हुए।

पदयात्रा में महिलाएं भी नाचती-गाती भगवान श्रीचारभुजानाथ के मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। सुनील कुमावत ने बताया कि यह यात्रा देवली में चारभुजानाथ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। इस दौरान भगवान चारभुजानाथ के जयकारे गूंज उठे। पदयात्रा का पहला विश्राम 2 अगस्त को जहाजपुर, दूसरा पड़ाव 3 अगस्त को रोपा और तीसरा पड़ाव 4 अगस्त को बिरधोल में होगा। हर विश्राम स्थल पर पदयात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं ग्रामीण हर वर्ष की तरह पदयात्रियों की सेवा करते हैं। यात्रा से एक दिन पहले शुक्रवार को समूची तैयारी की गई और भगवान चारभुजानाथ का मनमोहक फूलों से सजाया गया रथ तैयार किया गया। पदयात्रा की ओर से 5 अगस्त को श्री चारभुजानाथ कोटड़ी पदयात्रा मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर दीया की अगुवाई में मंदिर पर ध्वज अर्पित किया जाएगा।

यात्रा के दौरान पदयात्रियों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर दीया, रामस्वरूप टांक, राजेंद्र दीया, राकेश दीया, अमीश अरोड़ा, रामलाल सेन, नोरत सोनी, शिवचरण कुमावत, सत्यनारायण, भोपाल सिंह, दिनेश श्रीमाल, मिश्रीलाल, दिनेश राणावत समेत कई उपस्थित थे। शहर के आसपास के गांव के कई पदयात्रा भी इसमें शामिल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d