Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskट्रेंडिंग न्यूज़ : देवली के बाजारों में नई राखियों का क्रेज

ट्रेंडिंग न्यूज़ : देवली के बाजारों में नई राखियों का क्रेज


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले भाई-बहन प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को लेकर गुरुवार को बाजारों में रौनक है। इस साल का त्यौहार सिर्फ पारंपरिक राखियों तक सीमित नहीं है, बल्कि बाजार में कई नई और आकर्षक राखियों का बोलबाला है।

ग्राहकों की बढ़ती भीड़ के साथ ही, दुकानदार भी नई-नई डिजाइन की राखियां और मिठाइयां सजाकर तैयार हैं। बच्चों के बीच कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां हिट बच्चों के लिए खास तौर पर तैयार की गई राखियां सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं। इनमें छोटा भीम, डोरेमोन, स्पाइडरमैन, बार्बी और सुपरहीरो सहित कार्टून और कॉमिक कैरेक्टर वाली राखियां खूब बिक रही हैं। इन राखियों में लगी छोटी-छोटी लाइट्स और म्यूजिकल फीचर्स बच्चों को बहुत पसंद आ रहे हैं। मार्केट में 5 रूपए से लेकर 100 रूपए तक की राखी बिक रही है।

लुभा रही हैं चांदी, इको-फ्रेंडली और लुम्बा राखियां

देवली के मामा राखी प्रतिष्ठान के संचालक रोहित जैन ने बताया युवाओं और बड़ों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। चांदी की राखियां, जिन पर ‘ओम’ या ‘श्री’ जैसे शुभ चिन्ह बने हैं, वे पारंपरिकता और आधुनिकता का सुंदर संगम पेश कर रही हैं। इसके अलावा, पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाते हुए इको-फ्रेंडली राखियां, जो बीज या प्राकृतिक धागों से बनी हैं, भी काफी चलन में हैं। इन राखियों को बाद में पौधे के रूप में उगाया जा सकता है। भाभियों के लिए विशेष तौर पर बनाई गई लुम्बा राखियां भी इस साल खूब खरीदी जा रही हैं। इनमें मोती, कुंदन और अलग-अलग तरह के फैंसी लटकन लगे हुए हैं, जो इन राखियों को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार में दर्जनों राखियों की दुकान लगी है।

मिठाई और नारियल-गोले की दुकानों पर भी भीड़

राखी के साथ-साथ मिठाई की दुकानें भी ग्राहकों से गुलजार हैं। रक्षाबंधन के लिए खास तौर पर तैयार की गई विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और नमकीन की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। इसी तरह, नारियल और गोले की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। देवली का बाजार रक्षाबंधन के त्यौहार के रंग में पूरी तरह से रंगा हुआ है और नई राखियों का यह ट्रेंड त्यौहार के उत्साह को और बढ़ा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d