Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsराष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कार अनियंत्रित होकर पलटी

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कार अनियंत्रित होकर पलटी


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पनवाड़ मोड़ के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं कार सवार लोगों के हल्की चोटे आई है।

जानकारी के अनुसार हिंडोली निवासी दिनेश जैन, उनकी पत्नी मोनिका जैन और पुत्र अक्षत जैन हिंडोली से जयपुर जा रहे थे। दरअसल अक्षत का जयपुर स्थित कॉलेज में एडमिशन हुआ है। जिसे छोड़ने के लिए दिनेश परिवार सहित जा रहे थे। इस बीच पनवाड़ मोड़ के पास अचानक एक गाय कार के सामने आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मारुति ईको काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 के ईएमटी मोहम्मद वसीम ने तीनों घायलों को देवली उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

देवली थाना पुलिस के एएसआई सीताराम और कांस्टेबल मीठालाल भी मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। यह हादसा रिलायंस पंप के ठीक सामने हुआ। मामले में घायल पक्ष की ओर से पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

उपभोक्ता के पुराने और स्मार्ट मीटर की रीडिंग नहीं आया अंतर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d