Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCisfसीआईएसएफ आरटीसी के वार मेमोरियल पर बैंड प्रदर्शन हुआ

सीआईएसएफ आरटीसी के वार मेमोरियल पर बैंड प्रदर्शन हुआ

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित


Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र देवली में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र देव आनंद, उपमहानिरीक्षक आरटीसी देवली थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने जवानों और प्रशिक्षणार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करने और देश की सेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाने का दिन है।

इस मौके पर आरटीसी देवली के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बल सदस्यों और प्रशिक्षणार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सलूट, युद्ध कौशल प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शाम को आरटीसी देवली के वार मेमोरियल पर स्वतंत्रता दिवस पर सीआईएसएफ बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की धुनों का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर देवली आईटीसी के अधिकारी, एसडीएम, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट और देवली के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d