Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में श्रीसांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा का आयोजन 20 अगस्त को किया जा रहा है। यह यात्रा देवली से शुरू होकर मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर तक पहुंचेगी।
श्री सांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा सेवा समिति देवली के तत्वावधान में आयोजित यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे श्रीचारभुजानाथ मंदिर अग्रवाल विश्राम गृह देवली से विधिवत पूजन के साथ होगा। इस यात्रा में दर्जनों श्रद्धालु भाग लेंगे, जो बारी-बारी से ध्वज (डाक निशान) को लेकर निरंतर दौड़ते रहेंगे। करीब 84 कोस की यह यात्रा करीब 20 घंटे में पूरी की जाएगी और 21 अगस्त को सुबह सवा 5 बजे श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया में ध्वजा अर्पित कर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में भाग लेने के लिए कई जगहों और गांवों से भक्त शामिल होंगे। मार्ग में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लिए स्वागत द्वार, विश्राम स्थल और अल्पाहार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।



