Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपरीक्षा के आवेदन 20 से शुरू व महिला प्रकोष्ठ का उद्घाटन हुआ,...

परीक्षा के आवेदन 20 से शुरू व महिला प्रकोष्ठ का उद्घाटन हुआ, एसीबीईओ का स्वागत किया


Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में बीए पार्ट प्रथम (सेमेस्टर 2) एवं बीए पार्ट द्वितीय (सेमेस्टर 4) के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के परीक्षा आवेदन पत्र 20 अगस्त से शुरू हो गए हैं।

Oplus_16908288

प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि छात्राएं बिना विलम्ब शुल्क से 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। जबकि 100 रुपए विलम्ब के साथ 4 सितम्बर तक तथा परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ 9 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छात्राएं अपना आवेदन फॉर्म भरने के बाद फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके महाविद्यालय में जमा करवाए तथा कार्यालय से रसीद प्राप्त करें। आवेदन पत्र भरने के लिए निर्देश, परीक्षा शुल्क का विवरण मदस विवि अजमेर की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

राजकीय महाविद्यालय देवली में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया। आगामी 2 सितंबर से 4 सप्ताह का प्रशिक्षण प्रारंभ होने की संभावित तिथि की भी उद्घोषणा की गई। डॉ. ज्योति गुप्ता ने महिलाओं के अधिकार और महाविद्यालय में संचालित महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर कृष्णा जांगिड़, उपाध्यक्ष पद पर मानसी पलिया, सचिव पद पर विनीता प्रजापत और कोषाध्यक्ष पद पर अंजली बैरवा का निर्विरोध चयन किया गया।

नव पदस्थापित अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का अभिनंदन किया

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसला) द्वारा नव पदस्थापित अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार शर्मा का ब्लॉक सचिव रविशंकर मीणा और अध्यक्ष नोरतमल बलाई के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर धर्मराज मीणा, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, राजेश मीणा, शंकर फागना, यादराम मीणा, मनोज मीणा और सुनील मीणा सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d