Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगणेश महोत्सव : प्रथम पूज्य को निमंत्रण दिया, कई कार्यक्रम होंगे

गणेश महोत्सव : प्रथम पूज्य को निमंत्रण दिया, कई कार्यक्रम होंगे

27 अगस्त से 6 सितंबर तक होंगे 10 दिवसीय कार्यक्रम


Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आगामी 27 अगस्त से 6 सितंबर तक श्री गणेश महोत्सव का देवली में आयोजन होगा।

उक्त आयोजन को लेकर गुरुवार को बोरड़ा में भगवान गणेशजी को विधि विधान के साथ पूजा कर निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर महोत्सव के निर्विघ्न सम्पन्न होने की कामना की। इससे पहले आयोजन को लेकर बुधवार रात बगीची के बालाजी परिसर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 10 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d