Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रजापति समाज के निःशुल्क सामूहिक सम्मेलन को लेकर 31 अगस्त को चांदली माताजी स्थित प्रजापति समाज धर्मशाला बैठक होगी।
यह बैठक धर्मशाला अध्यक्ष रामकरण प्रजापति की मौजूदगी में होगी। जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा कर आगे की योजना बनाई जाएगी। इसमें समाज द्वारा आर्थिक सहयोग, विवाह योग्य जोड़ो के पंजीकरण, जोड़ो की संख्या का निर्धारण, भोजन एवं टेंट लाइट आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। प्रजापति निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन फरवरी माह में फुलेरा दोज पर प्रस्तावित है। जिसमें समाज से प्रस्ताव भी आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाया जा सके। यह जानकारी द्वारका प्रसाद प्रजापति ने दी।



