Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महर्षि दधिचि जयंती पर रविवार को देवली के दाधीच समाज ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। यह पूजन शास्त्री बनवारी लाल के सानिध्य में हुआ। जिसके बाद प्रसाद भी वितरित किया गया।
पूजा अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद दाधीच ब्राह्मण हितकारिणी समिति, देवली की कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अगली अवधि के लिए भी पिछली कार्यकारिणी को ही यथावत रखा जाए। इस दौरान सर्वसम्मति से राजकुमार दाधीच को अध्यक्ष, महेश दाधीच को महामंत्री और हेमेंद्र दाधीच को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।
इनमें हरिशंकर, सुरेंद्र, शत्रुघ्न, पंकज दाधीच, हंसराज, राजेश, शमी, अरविंद, भंवरलाल, यश, विनय, रेवती रमण, अभिषेक, नंदगोपाल, हरिदत्त सहित समाज की महिलाएं भी शामिल थी।


