Jahazpur News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर में इस वर्ष भी भव्य रामलीला का मंचन नवयुवक कला मंडल संस्थान के तत्वाधान में किया जाएगा। नवयुवक कला मंडल संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी ने बताया कि रामलीला के मंचन को लेकर प्रतिदिन रात्रि को कलाकारों की रिहर्सल होती है।
नवरात्र स्थापना 22 सितंबर से 2 अक्टूबर दशहरा तक 11 दिवसीय रामलीला का मंचन बस स्टैंड स्थित नगर पालिका के रामलीला रंगमंच पर आयोजित होगा। इसे लेकर 22 सितंबर दोपहर बाद बगर के बालाजी बस स्टैंड से रामायणजी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। संस्थान के सचिव अतुल भारद्वाज ने बताया कि इस बार रामलीला में कई आकर्षक के आयोजन होंगे। राजस्थान सरकार से पंजीकृत नवयुवक कला मंडल संस्थान द्वारा गत 48 साल से भव्य रामलीला का प्रदर्शन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष 49वे वर्ष की रामलीला मंचन होगा।
आयोजन को लेकर संस्थान के संरक्षक प्रभुलाल पंचोली, सत्येंद्र कटिया, प्रकाश गुजराती, रामप्रसाद सोनी, राजकुमार खटीक, राहुल खटीक, कुलदीप, भंवर लाल चौबे सहित सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं।


