Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeRajasthan Newsचौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त संग्रहित


Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत श्री जाट समाज विकास समिति देवली के तत्वावधान में गुरुवार को सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर लगा।

शिविर से जुड़े लोकेन्द्र चौधरी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने दिवंगत चौधरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। यहां पालिका ईओ सुरेश कुमार मीणा ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान आए हुए अतिथियों का स्वागत साफा व दुपट्टा पहना कर किया। शिविर केशव ब्लड बैंक में आयोजित किया गया और यहां 41 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। समिति के प्रचार प्रसार मंत्री तेज प्रकाश चौधरी ने बताया कि सुरेंद्रपाल सिंह चौधरी सदैव हमेशा समाज सेवा से जुड़े रहे।

पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर, पार्षद छाया चौधरी, संजय सिंहल, प्रेमचंद शर्मा, बद्रीलाल चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d