Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली की वार्ड संख्या 32 और 33 की बैठक दौलता मोड़ पर बालाजी परिसर में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और समस्याओं का समाधान भी जल्दी ही किया जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद शर्मा, शहर उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी, मंत्री नवनीत नागर और अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे और वार्ड में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया। इस दौरान स्थानीय सार्वजनिक समस्याएं भी चिन्हित की गईं। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



