Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsनंबर प्लेट व वाहनों के शीशों पर 'रौब' की सवारी

नंबर प्लेट व वाहनों के शीशों पर ‘रौब’ की सवारी

देवली में टैगलाइन बन रही वाहनों की नई ‘पहचान’, नियम ताक पर


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की सड़कों पर इन दिनों टू-व्हीलर और चौपहिया वाहनों पर लगाम कसने वाले नियमों को ताक पर रखकर एक नया चलन ज़ोर पकड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि वाहनों की आधिकारिक नंबर प्लेट की जगह अब लोग अपनी निजी पहचान, टैगलाइन, या जातिसूचक शब्द प्रमुखता से लिखवा रहे हैं। ‘देशी बॉयज’, ‘बॉस’, और विभिन्न जातियों के नाम से सजी ये टैगलाइन्स खुलेआम यातायात और परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन हैं। नियमानुसार, किसी भी वाहन पर जाति का उल्लेख या किसी भी प्रकार की टैगलाइन लिखना प्रतिबंधित है, लेकिन बाजारों और गलियों में यह ‘रौब झाड़ने’ का फैशन बन चुका है।

काले शीशे वाले वाहनों के शीशों और नंबर प्लेट वाली जगह पर लिखे ये भड़कीले शब्द न केवल नियम तोड़ रहे हैं, बल्कि गैरकानूनी प्रवृत्ति बेरोकटोक बढ़ा रहे है, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइके भी लोगों के लिए सिर दर्द है।

भाजपा विधायक पर महिला उद्यमी ने लगाए गंभीर आरोप! सियासत मेें मची सनसनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d